संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद का मात्र एक उद्देश्य संतों व गौ माता की सेवा : निजस्वरूपानन्दपूरी
कुलवंत कौर, संवाददाता
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में संतो की सेवा और गौ माता का संरक्षण व सवर्धन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुऐ संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद का सेकड़ों संत की उपस्थिति में गठन हुआ एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महामंडलेश्वर शनिधाम पीठाधीश्वर निजस्वरूपानन्दपूरी महाराज मनोनीत किये गये। हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत सेवादास महाराज, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूज्य भैयादास महाराज और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत श्यामनाथ महाराज मनोनीत किये गये।
इस परिषद के मुख्य संरक्षक श्रीमहंत रवीद्रपुरी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद सचिव श्री पंचायती महानिर्वानी अखाडा को मनोनीत किया गया। दिल्ली एनसीआर से सैकड़ों की संख्या में आये संतों ने अपनी-अपनी राय रखी और इस पुनीत कार्य के लिए सभी ने आभार जताया। बागपत से पूज्य महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मुझे जो परिषद ने जिम्मेदारी दी है उसको अपनी निष्ठां से निभाऊंगा। परिषद का मात्र एक ही उद्देश्य है संत सेवा और गौमाता की सेवा में कोई कमी नही आने दूंगा।
निजस्वरूपानन्दपूरी महाराज का आभार की मुझे इस सेवा के लायक समझा, वही हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष पूज्य सेवादास महाराज ने पूरे हरियाणा की जिम्मेदारी लेते हुए कहा की संतों और गौमाता के लिए हर पल सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। परिषद का पूरा परिचय पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज ने करवाया। परिषद का उद्देश्य मात्र सेवा ही रहेगा विगत कई वर्षो से पूज्य निजस्वरूपानन्दपूरी जी महाराज इसी कार्य को करते आ रहे है। संतों की सेवा आज के इस आधुनिक युग में संतों का कही अनादर न हो उनको सम्मान मिले। सनातन संस्कृति का प्रचार हो घर में गौमाता के लिए पहली रोटी निकालने का आह्वान किया। संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद का उद्देश्य मात्र संतों व गौ माता की सेवा इसी के तहत इस परिषद का गठन किया गया।
पूज्य निजस्वरूपानन्दपूरी महाराज ने सभा का आभार जताते हुए कहा की मेरा तो जीवन का उद्देश्य यही है की संतो की सेवा और मेरी गौमाता कही दुखी नही रहें और इस परिषद के माध्यम से पूरे देश में यह परिषद कार्य करेगा। हर शहर में गौशाला की स्थापना करना साधू संतों के लिए समय समय पर मेडिकल केम्प लगा कर उनका स्वास्थ्य की जांच करना और उचित परामर्श देना। यह कार्य हर जिला स्तर पर बहुत जल्दी शुरू की जाएगी। आगे जानकारी देते हुए कहा की गौमाता के स्वस्थ के हॉस्पिटल की स्थापना करना और गौमाता के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करना। बीमारी गौमाता का सही से इलाज हो सके और उन्होंने कहा की बहुत जल्दी वापस एक दिवसीय अधिवेशन रखा जायेगा।
पूरे भारत वर्ष में परिषद का विस्तार के लिए और सभी आये हुए संतों, महंतो और महामंडलेश्वरो का आभार जताया। इस अवसर पर मुनिराज महाराज, महामंडलेश्वर भैयादास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज, सेवादास महाराज, महामंडलेश्वर हरिओम गिरी महाराज, महंत आदित्याकृष्णगिरि, श्रीमहंत रामपुरी महाराज, श्रीमहंत कृष्णविधार्थी महाराज, सतीशदास महाराज, भोलागिरी महाराज, सूरजगिरी महाराज, महामंडलेश्वर राधिकादास महाराज, महंत कन्हेयागिरी, महंत श्री विजयगिरि, शैलेशानंद, हितेश्वरगिरि, महंत फकड़ बाबा, महंत दुर्गेश दास, लालगिरी जी महाराज, महंत नारायण गिरी, श्याम गिरी तलवार बाबा, धनंजय गिरी, शिवयोगी, कोतवाल गिरिजानंद सरस्वती, महंत सीतारामदास, महंत बालक दास, घनश्याम दास उदासी, मुक्तानंद, आदि संत मौजूद रहें।
दिल्ली, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, नॉएडा, फरीदाबाद, क्षेत्र की कार्यकारणी के पद अधिकारी मनोनीत किये गये।
संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद राष्ट्रीय कार्यकारणी
राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महामंडलेश्वर निजस्वरूपानन्दपूरी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री पूज्य श्रीमहंत श्रद्दा पूरी महाराज, राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत दयापुरी महाराज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवानी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी प्रज्ञानंद को मनोनीत किया गया।
दिल्ली क्षेत्र
अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत श्यामनाथ, उपाध्यक्ष -महंत श्री सतीशदास महाराज, महामंत्री - श्री महंत भोलागिरी महाराज , संगठनमंत्री - महंत श्री सूरजगिरी महाराज , सचिव - महंत श्री उमेशपुरी (पश्चिमी दिल्ली), सचिव - महंत स्वामी शैलेशानंद (उत्तर दिल्ली), सचिव -महंत श्री हितेश्वरगिरि (पूर्वी दिल्ली), सचिव -महंत श्री दुर्गेशदास (दक्षिणी दिल्ली) , सचिव- महंत श्री नारायण गिरी ( गुप्ता कोलोनी )
2. नॉएडा (गौतमबुद्ध नगर) क्षेत्र
अध्यक्ष - थानापति धर्मेन्द्रगिरि, उपाध्यक्ष - महंत श्री आदित्याकृष्णगिरि, महामंत्री - महंत श्री जगदीशदास, संगठन मंत्री – मुकेशानंद, सचिव - महंत श्री प्रेमप्रकाश ब्रह्मचारी, जयभारती महाराज
3.फरीदाबाद क्षेत्र
अध्यक्ष - महंत श्री मुनिराज, महामंत्री -महंत श्री राधेराधे बाबू, संगठन मंत्री - महंत श्री संतोषी, सचिव - महंत श्री चिन्मयानंद।
4.गुरुग्राम क्षेत्र
अध्यक्ष - अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सेवादास महाराज, उपाध्यक्ष - महामंडलेश्वर राधिकादास महाराज, महामंत्री - महंत श्री ब्रह्मनाथ महाराज, संगठन मंत्री - महामंडलेश्वर हरीकृष्णदास महाराज, सचिव - महंत श्री मुक्तानंद।
5. गाज़ियाबाद क्षेत्र
अध्यक्ष - महंत श्री मछेन्द्रपुरी, उपाध्यक्ष - श्री महंत कन्हेयागिरी, महामंत्री - महंत श्री विजयगिरि, संगठन मंत्री: महंत श्री राघवेंद्रपूरी।
addComments
Post a Comment