राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी युवा इकाई ने किया कार्यकारणी का घटन : धीरज शर्मा
कुलवंत कौर, संवाददाता
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्य अजीत पवार,वित्त मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा इस वर्ष के बजट में महिलाओ को स्वावलंबी बनाने,और दो सालो में आठ करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया है इससे महाराष्ट्र की जनता में उत्साह है इसकी बानगी देखी गई विधान परिषद चुनाव में जहा बड़ी जीत हासिल की, और जल्दी ही राष्ट्रीय पार्टी का भी दर्जा प्राप्त होगा ,यह कहना था राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा का। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा विंग का विस्तार करते हुए कार्यकारणी का गठन करने के साथ कई पदाधिकारी नियुक्त किए जिसमे चौधरी युवराज सिंह शौकंद को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी के पद पर नियुक्त किया।
धीरज शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा का चुनाव पार्टी लड़ेगी जिसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी रहने,और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव युवराज सिंह शौकंद ने भी धीरज शर्मा का आभार व्यक्त किया वही,मान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनपर भरोसा किया।इस मौके पर कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
addComments
Post a Comment