धूम धाम से...

धूम धाम से मनाई गई चंडी पूजा, धुनुची नृत्य में सराबोर दुर्गा मां को किया प्रसन्न 

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। जहा राममय हो रही है दिल्ली, वही सप्तमी से जगह- जगह दुर्गा पूजा के पंडाल भी सुशोभित हो रहे हैं।दिल्ली में बंगाली भाषियों की भी खासी तादात हैं,वही सभी वर्ग के लोग भी हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं।

महरौली वार्ड नं 2,वसंत कुंज,के एसडी पब्लिक स्कूल में चार दिन तक भव्य दुर्गा पूजा पिछले 13सालो से लगातार स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं, यहां सभी लोग मिलकर भव्य दुर्गा दरबार की मूर्तियां स्थापित करते हैं। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हारु बनर्जी,सदस्य श्रीमती लिली सरकार और सपना शाही ने संयुक्त बयान में बताया पिछले 13सालो से पूजा पंडाल लगाया जाता है, वही इस स्थान पर लगातार भक्ति संगीत, मंत्रोच्चारण, धुनुची नृत्य, गीत संगीत,भोजन प्रसाद, बच्चो द्वारा संस्कृति कार्यकर्म रोजाना सुबह से शाम तक लगातार बंगाली रीति रिवाजों के अनुसार चलते रहते हैं, वहीं सभी व्यवस्था नियमानुसार संपन्न होती हैं।

गौरांग मालाकार ने बताया कि दुर्गा पडाल में स्थानीय निवासियों के सहयोग से ही रोजाना पूजा की जाती हैं जिसमे सभी का सहयोग मिलता है। सुभाष चक्रवर्ती ने बताया कि दशहरा के बाद मूर्ति विसर्जन का विशेष आयोजन पास ही पवित्र तालाब बनाकर किया जाता है,सिंदूर, गुलाल एक दूसरे को लगाया जाता हैं वही मां दुर्गा से देश मे शांति और सदभावना बनी रहे प्रार्थना की जाती है इस मौके पर कई गणमान्य लोग भी हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा में शामिल होते हैं।

Comments