नवरात्र फेस्टिवल...

नवरात्र फेस्टिवल द आनंद विलास में उत्साह से भरी गरबा डांडिया नाइट, सैंकड़ों ने लिया हिस्सा

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। अशोक विहार स्थित द आनंद विलास बाय चेरिश बैंकेट में नवरात्र के मौके पर गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।जिसमे जोड़े के साथ सैंकड़ों महिलाएं,युवा और बच्चें शामिल हुए।सभी माता के गाने में झूमे और डांडिया गरबा नृत्य किया। पारंपरिक कपड़े पहने महिलाओं और युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया नाइट और गरबा नृत्य किया।आपको बता दे डांडिया नाइट का रंगारंग कार्यक्रम अशोक विहार स्थित द आनंद विलास बाय चेरिश के फाउंडर डारेक्टर नवीन सचदेवा और कीर्ति सचदेवा के तत्वावधान में किया गया। डांडिया नाइट में दिल्ली की तमाम बड़ी हस्तियों ने खूब गरबा खेला और जमकर डांस किया।दिल्ली के सिंगारो ने अपने सुरीले अंदाज में डांडिया नाइट में चार चांद लगा दिए।नवीन सचदेवा और कीर्ति सचदेवा ने बताया,ये पूरे महीने त्यौहार का महीना होता हैं और खास बात हैं 9 दिन पूरा हिंदुस्तान उपवास कर माता की पूजा करता हैं जिससे ये महीना और ज्यादा पवित्र होता हैं।हर वर्ष डांडिया नाइट बड़े धूम धाम से मनाते हैं।

Comments