विश्व विख्यात चित्रकार...

विश्व विख्यात चित्रकार 'महेश' की मंदसौर के सांसद 'सुधीर गुप्ता' ने की हौसलाहफजाई

कुलवंत कौर, संवाददाता 

नई दिल्ली। संपूर्ण रामायण पर आधारित दुनिया की पहली एवं अनूठी पेंटिंग बनाने वाले विश्वविख्यात चित्रकार महेश वैष्णव जी को अब मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता का आशीर्वाद मिला है। सांसद सुधीर गुप्ता मध्य प्रदेश के मंदसौर से लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं।

बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि महेश वैष्णव बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। पिछले 40 वर्षों के दौरान वो अब तक हजारों पेंटिंग बना चुके हैं। ये बेहद काबिले तारीफ है। इन दिनों 'महेश' 'गोधन' यानि गाय के गोबर से भी कई तरह की पेंटिंग बना रहे हैं जो लोगों को खूब लुभा रहे हैं। सांसद सुधीर गुप्ता ने महेश के गोधन वाली पेंटिंग की भी जमकर तारीफ की।

चित्रकार महेश वैष्णव को 2017 में दिल्ली स्टेट अवॉर्ड मिल चुका है। जबकि 2019 में वो नेशनल अवॉर्ड फाइनललिस्ट रहे हैं। इस साल उन्होंने 'पद्मश्री अवॉर्ड' के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। इसे लेकर भी सांसद सुधीर गुप्ता जी ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

 महेश वैष्णव ने बताया कि आदरणीय सांसद सुधीर गुप्ता का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उनके लिए बेहद अनमोल है। क्योंकि उनकी पेंटिंग यात्रा मंदसौर से ही शुरू हुई थी।

Comments