करवा चौथ पर...

करवा चौथ पर मेहंदी का सुहागिनों के लिए अलग महत्व होता है : अनिल गुप्ता

कुलवंत कौर, संवाददाता 

दक्षिणी दिल्ली। हिंदुस्तान में सनातन धर्म के अनुसार हर त्यौहारों का अपना महत्व होता है,वही करवा चौथ के त्यौहार का सुहागिन महिलाओं के लिए एक तपस्या वाला दिन भी होता है,यह कहना था आदित्य केयर एंड एजुकेशन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध समाज सेवी अनिल गुप्ता का।

समाज सेवी अनिल गुप्ता ने अपने कार्यालय पुष्प विहार सेक्टर 5 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए सोसायटी कि ओर से मुफ्त मेंहदी लगवाने के सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां लगभग 700से अधिक महिलाओं को 70 मेंहदी आर्टिस्टों ने मेंहदी लगाई,वही सभी आने वाली महिलाओं, बच्चों ने मशहूर चाट,खान पान का भी आनंद लिया,यह मेला देर रात ग्यारह बजे तक चला।

आदित्य केयर एंड एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से समाज सेवी अनिल गुप्ता मुफ्त धार्मिक यात्राएं,गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री,विकलांगों को व्हील चेयर,सभी उनकी जरूरतों के अनुसार मुफ्त उपलब्ध करवाते हैं। वही राष्ट्रीय पर्वों पर सामूहिक खेलों का आयोजन भी किया जाता है। यहां आस पास से ही नहीं दूर दूर से भी महिलाएं मेहंदी लगवाने आई थीं उनको सुरक्षित घर तक पहुंचने का भी प्रबंध किया गया था।

Comments